मोहन के लिए मीरा बाई"
कैसे काबू करे हम इस पर,
मन चंचल बौराये,
पागल बन भटके बन-बन
कहीं ना चैना पाये,
मनवां चंचल हो गया,
जब से मिलें दो नैना,
खो गया मन का चैना ,
हर पल भटके दर -दर,
दिल बेकरार हो गया,
मन का शुकून खो गया,
मनवा चंचल हो गया,
पल -पल उसको ढूंढ रहा है,
पागल बन कर घूम रहा है,
उनकी कजरारी काली अंखियों में,
दिल का शुकून खो गया,
मनवा चंचल हो गया,#

