मेरी आवाज गूंजेगी इन फिजाओं में
मेरे शब्दों, गीतों की धुन हर दिल की शिराओं में
शब्द जब गीत बन संगीत से मिल जाएं
प्रकृति के हर अंग में नवजीवन भर जाए,
एक आलोक जो जीवन को नई मंजिल
दिखाए,
ऐसे खूबसूरत पड़ाव की मिसाल बन जाए ।
जिंदगी के हर रंग जब धूमिल होने लगे
एक खुशनुमा रंग बन मुस्कराहट लाए ।।

