मइया के हाथ की रोटी

बापू की मीठी-मीठी बात

चले आना परदेशी अपने गांव

छत ऊपर कागा (कौवा)बोले,

मइया (मां) शगुन मनावे

हसि -हसि खियावे दूध भात ( चावल)

चले आना परदेशी अपने गांव

घर द्वार सूना लागे खेत खलिहान

भइया अकेले बइठे पीपल के छांव

चले आना परदेशी अपने गांव।