* मां का घर *

हार फूल दीप से सजा है,

मां का दरबार,

मां के भक्त सभी बैठे करते है ,

मां का गुणगान,

चलो मंदिर चले , मां को,

एक दीप हार फूल चढ़ाएं,

बैठ अर्ज करेंगे मां सुनेंगी

मेरी पुकार,

दूर करेगी जीवन का अंधेरा,

मिटेगा सब कष्ट फिर होगा,

जीवन में नया सबेरा,

आस लगाए बैठे हैं,

मां तेरी एक झलक पाने को,

कब आओगी मां मिटे भक्तों,

के जीवन का अंधेरा#