हर घर में मां की पूजा हो,
मां तो वो खजाना है,
जिसमें प्यार ही प्यार पाना है
मां के आंचल के छांव में बचपन बीत जाना,
प्यार के खुशबू में रचबस जाना,
वो दिन लगता बड़ा सुहाना,
मां वो खजाना है उसकी ममता की छाया में,
में जीवन का संचार हुआ,
हंसना रोना खाना सोना,
जीवन में साकार हुआ
जीवन हर रूप बुना है
मां के आंचल के साया में,
इंसान का अस्तित्व बना है,
मां के ममता की छाया में,
मां तो सदा अमीर रहती है
इंसान के हर धड़कन में,
उसका अस्तित्व सदा रहता है
हर इंसान के तन मन में,
मां तुम बिन हर सम्बन्ध अधूरे लगते है,
हर खुशियां फीके लगते हैं।
।

