सच्चे प्रेम का संदेश दिया,

राधाकृष्ण का अमर प्रेम ,

प्रेम पूजा है प्रेम भक्ति है,

प्रेम दो दिलों का मिलन है

निस्वार्थ प्रेम ही परम ज्ञान का परिणाम है

ईश्वर के प्रति समर्पण का संगम है

प्रेम की अविरल धाराओं में

मानव के रिश्तों का बंधन है

मां भाई ,बहन , पत्नी का अटूट बंधन है।

राधा कृष्ण का प्रेम मानव जीवन को संदेश है,

जिसमें श्रृद्धा भक्ति समर्पण का समावेश है।

ईश्वर ने धरती पर अवतरित होकर ,

प्रेम लीला कर बताया,

प्रेम भक्ति की शक्ति से जीवन के गूढ़ रहस्य समझाया,

मानव का जीवन विभिन्न रिश्तों के प्रेम का संगम है,

इन्हीं रिश्तों की डोर से बंधा मानव जीवन का विहंगम है।