कुछ भी नहीं बन पाया,
तो मेरी क्या खता
मैने तो हर किताब मे
ढूढा तेरा पता ,
फिर भी ए जिंदगी तेरा,
मकसद ना पा सका
ढूढता रहा इधर -उधर
समझ ना पाया जीवन का फलसफा
जो बेपरवाह होकर जीवन को,
वदनाम कर दिये
बेशुमार दौलत-शौहरत वो
अपने नाम कर लिये
जीवन के हर मुकाम पर
सरनाम हो गये,
सरनाम होनेवाले थे जो
वो गुमनाम हो गये

