इंसान का जीवन उसके कर्मों का उपवन,

उसके कर्मों के रंग से हरा भरा उसका जीवन,

लकीरें नहीं बनाती इंसान को बलवान,

कर्म ही बनाते है उनके जीवन को महान,

आते है बहुत मुकाम आते है बहुत मुकाम,

जब वेवश हो जाता है अपने ही हौसले से,

बुलंदी छू पाता है।

ना उम्र का बंधन ना मायूसियों का डर,

जुनून हो जज़्बात में बढते रहो निडर,

विश्वास अपने ऊपर चलते गिर उठकर,

हासिल होगा वो सब जिसके जिसके लिए,

तड़पते रहे जीवन भर,

कुंदन बन निखरता आग में तपकर,

जीवन संवरता टोकरे खाकर।