छत पर बैठी पिया की याद में
तुम को मै देखू चंदा बार-बार
आज मेरे सौभाग्य का त्योहार
माथे पर चमके बिंदिया
हाथो में मेहंदी पेरो में महावर
सोलहो श्रृंगार करके बैठी हूं,
मेरे चंदा तुम हो उस पार
तुम्हारी छवि रूहनूर में बसाए बैठी हूं,
कितनी सुहागिन की सुहाग की रक्षा,
करते होगे मेरे चंदा सीमापार।

