जीवन का संदेश निराला,

कभी अंधेरा कभी उजाला,

दुःख जीवन का अंधेरा

सुख तो है उजाला,

सुख में जीवन हंसता खेलता,

दुख है विष का प्याला,

सुख, दुख के इस आंख-मिचौली में,

जीवन के संगीत का सरगम ,

सुख में खुशगवार है जीवन,

दुख में आंसू बने मरहम ।

आशा और विश्वास सदा ही

जीवन का मधुरस प्याला

इसी से बढता जाता है,

जीवन का अमर उजाला,

जीवन का संदेश निराला,

कभी अंधेरा कभी उजाला।