जिंदगी बाजी नहीं एक खुशनुमा एहसास है,

इसकी खुशबू में बसा जीवन के प्रति विश्वास है,

हार जीत में नहीं जिंदगी का फलसफा,

जिंदगी कुदरत की प्यारी अनमोल सौगात है,

इसको बनाना या मिटाना इंसान के बस में नही,

जिंदगी देने वाले के सत्ता में है यही,

इंसान तो बस कर्म का परिणाम है,

मिलना बिछड़ना या हार जीत,

जीवन का उपन्यास है।

सबको हासिल हो सब ऐसा कभी होता नहीं,

रास्ते सबके अलग-अलग लक्ष्य एक होता नहीं।