"इंसान की पहचान"
फूलों में महक ना हो तो किस काम के,
चांद में चांदनी ना होतो किस काम के
सूरज में रोशनी ना हो तो किस काम के,
प्रकृति में सुंदरता ना होतो किस काम के,
फूलों में महक चांदनी में शीतलता,
सूरज में रोशनी प्रकृति में सुंदरता ही,
उनकी पहचान है,
वैसे ही इंसान में इंसानियत ही पहचान है,
सृष्टि का सबसे श्रेष्ठ जीव इंसान,
उनके वुद्धि विवेक से इनकी पहचान,
दया करुणा, त्याग भक्ति, प्रेम का भाव,
सब जीवों में महान है#

