होली गीत

मै तो आयी सासू जी की चोरी,

अरे देवर रंग ना डालो,

भीगेगी मेरी तन सारी ,

अरे देवर रंग ना डालो,

सारी के बदले भाभी ,


सारी पहनाऊंगा,

लाख रुपया गुनहगार,

अरे भाभी रंग मै डालूंगा,

भरि पिचकारी मेरे बदन पर डाले,

मेरे सारी का रंग बिगारी,

तुम्हें दूंगी गारी।