गरीब बेटी
मंडप के बीच खड़ी बेटी,
ससुर से अर्ज करती है,
ससुर जी बात सुन लीजे,
यही अर्ज हमारी हैं,
पापा के पास कुछ नहीं
एक ही घड़ी एक चैन मुबारक है।
मंडप के बीच खड़ी बेटी,
पति से अर्ज करती है,
स्वामी जी बात सुन लीजै ,
यही अर्ज हमारी है,
मम्मी के पास कुछ नहीं,
दही चीनी मुबारक है,
दे दी हाथ में हाथ ,
तो दासी मैं तुम्हारी हूं।

