*गरीब बच्चे*
मंदिर, मस्जिद में नहीं,
चर्च गुरुद्वारे में नहीं,
ईश्वर तो मिलता है,
रोते , बिलखते बच्चों में कहीं,
उनके चेहरे पर मुस्कान ला दो,
ईश्वर मिल जाएगा
कहां भटकते हो इधर -उधर
ईश्वर तो तुम्हारे पास मिल जाएगा।
इन भूखे नंगे बच्चों को दो वक्त का
निवाला देकर इनके चेहरों पर ,
जो मुस्कान लाएगा
खुद ब खुद ईश्वर को पा जाएगा
इन गरीबों की हर धड़कन में ईश्वर
इनकी हर सांसों में ईश्वर की छाया है
इन्हीं में ईश्वर का हर रुप समाया है
इनके चेहरे पर जो खुशियां लाएगा
मंदिर मस्जिद का रास्ता भूल जाएगा
ईश्वर को खुद ब खुद पा जाएगा .
ईश्वर को पा जाएगा।

