भारत अपना देश*

आज भारत मना रहा है,

गणतंत्र दिवस*


अपना भारत देश,

संस्कृतियों का देश है,

गीता रामायण में भरा,

ईश्वर का संदेश है

राम कृष्ण बनकर,

ईश्वर ने जन्म लिया

अपने जीवन से मानवता,

का संदेश दिया

ये ऋषि महात्माओं

महापुरुषों की धरती है

गंगा, यमुना, सरस्वती,

कल- कल धाराएं बहती

ये अपना देश दुनिया में

बेमिसाल है,

भारत देश दुनिया में,

सबसे विशाल है।