*दशहरा का मेला *
आज दशहरा मेला का दिन है,
सज धज कर हंसते खिलखिलाते,
निकली बच्चों की टोली,
रंग बिरंगे सजे मेले को देख ,
खुशियों से झूम जाते,
रंग बिरंगे खिलौने और गुब्बारे,
खूब मिठाई खाते,
झूलों पर है शोर मचाते,
कही जलेबी खाते कही,
कही बांसुरी खरीद बजाते,
बच्चों की मासूमियत सबके,
मन को बहुत लुभाते#

