तन था भोला मन था भोला,

अपने भोलेपन से,

साथ निभाता चला गया,

समझ न पाया अपने भोलेपन में

तेरे इस धोखे के घेरे को,

आंख खुली तो तड़प गया मन,

कैसे समझाऊं अपने भोले मन को,

निकल ना पाऊं इस घेरे से,

वो मेरा दर्द समझ ना सका,

मेरे भोलेपन में सेंध लगाता चला गया।