कोई हमारी राह में कांटा नहीं बन सका,

जो भी आया सामने टिक नहीं सका,

एकता हमारी ताकत मानवता हमारा मकसद,

हमने विजय पाया सहयोग हमारी ताकत

जीते हम सदा ही हर भारतीय की कसम ,

माना कि हम अमीर नहीं दुनिया के देशों सा,

जज्बा हमारा ऊंचा सदा आसान सा,

हम कभी झुके नहीं दुश्मन की चाल से,

विजयी बनकर निकले हम दुश्मनोकी जाल से,

हम करते नहीं फिकर नफा और नुकसान का

जंग जीतना हमारा मकसद भारत मां की लाल का,

हम देगे संदेश दुनिया को भारत महान का

अपनी एकता , सहयोग, सदाचार के मान का।