बेटियों की त्रासदी"
नयी आशाए नयी उम्मीदें,
लेकर आयी अनजाने आंगन में,
एक मजबूर बाप की बेटी,
सौहर फंसे परिवार समाज के,
मीठे शब्द के साजो में,
बेटी बिकी दुशासन के हाथों में,
जिस आंगन में शकुनि का ,
प्यार छलकता हो वहां,
महाभारत होना जरूरी है,
छल लो जितना छलना चाहो,
मेरी भी कुछ मजबूरी है,
पर छलने से मै मिट न सकूंगी,
किसी दमदार बाप की बेटी हूं#

