आस्था भी बदल गया नए जमाने में,

पूजा पाठ त्योहार बस दिखावा बन गया,

नए जमाने में,

पहले त्योहारों में एक उमंग एक उत्साह,

का आलम था

अब तो मात्र दिखावा बन गया नए जमाने में।

पूजा आरती लाउडस्पीकर में फंसकर रह गया,

इंसान की इच्छा डिजिटल हो गई।

पहले रात भजन कीर्तन पर रात भर थिरकते थे लोग,

अब तो ताली बजाते नए जमाने में

समय के साथ आस्था बदल गई नए जमाने में।