आजादी की खुशी मना रहा है भारत देश महान,
इसकी खुशबू से महक रहा पूरा हिंदुस्तान
बोलो जय हिन्द,जय हिन्द???????
देश का जन-मानस आजादी में डूब रहा
एक दूजे को गले लगाकर खुशियां अपनी बाट रहा
हम सब भारतवासी है धर्म हमारा एक है
मातृभूमि की रक्षा मे संदेश हमारा एक है।
बोलो जय हिन्द, जयहिंद?????????
जिसने भी ललकारा हमको सीना तान खड़े हुए
दुश्मन को सबक सिखाने को सीमा पर हरदम डटे हुए
नही किसी से बैर किया ना बैरी को छोड़ेंगे
राष्ट्र धर्म और राष्ट्र भक्ति की मंत्र हमारा एक है।
बोलो जय हिन्द, जयहिंद????????
तिरंगा अभिमान हमारा तिरंगा ही शान है
इसकी शान में हर भारतवासी कुर्बान है
अपने हर खून का कतरा मातृभूमि की शान है
हम हमारी शक्ति यही हमारा जयघोष है।

