कविता का शीर्षक: क्या मिल पाएंगे इन प्रश्नों के उत्तर?

हार कर खुद से कैसे जी लेते हो

अपने आंसू खुद ही कैसे पी लेते हो

मुझे नहीं आता इस अकेलेपन से अब लड़ना

जब लगे सब बेगाने तो क्यों न हो अब आगे बढ़ना

कुछ ऐसे फैसले हैं जो बस औरों के साथ के लिए ही किये

जब वो लोग ही न समझे तो क्यों ही ये जिंदगी ऐसे जियें

क्या मिल पायेगी मुझे अब ऐसी कोई चिंगारी

जिससे लग जाये आग मन में और जीत लूँ दुनिया सारी

क्या मैं चमकूंगी कभी सूरज जैसे?