इस ठीक ठाक सी दुनिया में,
तमन्ना थोड़ी दब कर रह गयी.
जो बनना चाहती थी,
वह ख्वाइश अधूरी रह गयी.
दुसरो पर निर्भर रह कर,
खुद का सोच ना पायी.
जब इस ठीक ठाक सी दुनिया में,
थोड़ा सोचना के बहुत कुछ हो सकता था,
बहुत कुछ बन सकती थी.
पर अब जहा हूँ,
वही खड़ी रह गयी.
समय बदलता है, हम भी बदलते हैं.
थोड़ा समय लगा समझने में,
इस ठीक ठाक सी दुनिया में,
हम भी खुश रह सकते हैं.
दिल की तम्मनाओं को थोड़ी हवा लगनी बाकि है.
बस थोड़ा सा वक़्त चाहिए,
हम भी कुछ कर सकते हैँ.
बस इस ठीक ठाक सी दुनिया में,
थोड़ी खुद की खुशियां भरना बाकि है,
थोड़ा सा गम चाहिए, थोड़ा सा विश्वास चाहिए.
इस ठीक ठाक सी दुनिया को हम भी बेहतर कर सकते हैं.
इस ठीक ठाक सी दुनिया में थोड़ा और रंग भर सहते हैं,
थोड़ी सी खुशियां भर सकते हैं,
थोड़ा सा खुद को भी भर सकते हैं.