वस्ल के दाग़ धो चुकी हूँ मैं
हिज्र में इतना रो चुकी हूँ मैं
नींद से जब भी जाग जाए वो
उस से कहना कि सो चुकी हूँ मैं
आप को कल सवाल करना था
आज ख़ामोश हो चुकी हूँ मैं
'मीर' से जो नहीं उठा था कभी
बोझ उस का भी ढो चुकी हूँ मैं
उस ने बख़्शे जो बे-वफ़ाई के
बीज सीने में बो चुकी हूँ मैं
'मेघा' कैसे जुदा करूँ उस को
जिस को ख़ुद में समो चुकी हूँ मैं
