कैसे कर लूँ मैं ए'तिबार तेरा

याद है अब तलक के वार तेरा


बैठ कर देख मेरे साथ कभी

कितना मुश्किल है इंतज़ार तेरा


पहले आँखों ने घुटने टेके थे

दिल भी अब हो गया शिकार तेरा


रूह की बात क्यों तू करता है

जिस्म ही जब है कारोबार तेरा


हम ने बाहर लगाए हैं ताले

दिल से निकलेगा कैसे प्यार तेरा