मैं तुम्हारा सेवक हूं


तुम्हें फुटपाथ पर सुला देने के बाद ही

मैं मखमल के बिस्तर पर सो पाता हूं

वरना नहीं


तुम्हें हफ्ते में एक दिन का खाना नसीब हो जाने के बाद ही

मैं चैन से स्वादिष्ट पकवान खा पाता हूं

वरना नहीं


तुम्हारे लिए फटे कपड़ों का इंतेजाम हो जाने के बाद ही

मैं महंगे सूट बूट पहन पाता हूं

वरना नहीं


तुम्हे सड़क किनारे पेड़ के नीचे आश्रय मिल जाने के बाद ही

मैं अपने भव्य भवन में रह पाता हूं

वरना नहीं


मैं तुम्हारा सच्चा सेवक हूं।

मुझे ही वोट देना

~तुम्हरा नेता