अपनी कमाई का हर एक तिनका-तिनका जोड़ता है
अपनी ख्वाहिशों को मारकर हर एक तिनका-तिनका जोड़ता है
अपनी जरूरत को छोड़ वह हर एक तिनका-तिनका जोड़ता है
लगा देता है जीवन की पूंजी सारी,
उसकी शादी के लिए हर एक तिनका-तिनका जोड़ता है
खूद पुराने कपड़े पहन वो, सबके नये कपड़ों के लिए हर एक तिनका-तिनका जोड़ता है
उस एक दिन के महाभोज के लिए वह हर एक तिनका-तिनका जोड़ता है
खरीदने उस बच्ची की जिंदगी की खुशियां, वह हर एक तिनका-तिनका जोड़ता है
खुशियों से भर ने अपनी लाडली का जीवन, वह हर एक तिनका-तिनका जोड़ता है
खरीदने अच्छा जीवनसाथी,अपनी बेटी के लिए हर एक तिनका-तिनका जोड़ता है
देने को अच्छा दहेज वह, हर एक तिनका-तिनका जोड़ता है
सहकर कई लोगों के ताने, वह हर एक तिनका-तिनका जोड़ता है
फीर करने बेटी की विदाई, वह हर एक तिनका-तिनका जोड़ता है
बड़ा ही मजबूत है वह बाप,
विदाने अपनी लाडली को, हिम्मत का हर एक तिनका तिनका जोड़ता है