लिखती हूँ कहानी उस रात की
हाँ उस काली अमावस रात की
चोट-जख्म के निशान की
हाँ उस काली अमावस रात की
जिस्म पर लगे उस दाग की
हाँ उस काली अमावस रात की
आबरू के कत्लेआम की
हाँ उस काली अमावस रात की
जो दब गई उस आवाज की
हाँ उस काली अमावस रात की
अनसूनी उस चीख की
हाँ उस काली अमावस रात की
दे गई जो जख्म दिल पर बन बोझ वो
हाँ उस काली अमावस रात की
जो तोड़ गई धागे विश्वास की
हाँ उस काली अमावस रात की
बन चुभन है बैठी दिल के किसी किनारे पर
हाँ उस काली अमावस रात की
तोड़ गई आत्म-विश्वास वह
हाँ उस काली अमावस रात की
जिसे बताते लोग मदिरे का असर
हाँ उस काली अमावस रात की
बदल दिए जिसने जिंदगी के नज़रिए
हाँ उस काली अमावस रात की
बदली जिसने पहचान थी
हां उस काली अमावस रात की
जिंदगी के इस रेल में
चूभन सी बन बैठी अटल सत्य सी थी कूछ
कहानी उस काली अमावस रात की

