तंग गलियों से होकर गुजरता है वह आहिस्ता-आहिस्ता
दबी आवाजों में चलता है वह आहिस्ता-आहिस्ता
पैरों में पड़ जाते हैं  छाले भूख की तलाश मे, 
मगर चलता है वह आहिस्ता-आहिस्ता
कमाने को रोज़ी-रोटी, बस चलता है वह आहिस्ता-आहिस्ता
भरने को अपना और अपनो का पेट वह चल पड़ता है आहिस्ता-आहिस्ता
बेबस लाचार और तंग होकर जिंदगी से, बस चल पड़ता है वह आहिस्ता-आहिस्ता
बिताने को रात सर पर छत की तलाश कर, चल पड़ता है वह आहिस्ता-आहिस्ता
मन में हजारों तमन्ना लिए आशाओं के साथ वह चल पड़ता है आहिस्ता-आहिस्ता

दी जाती है हजारों आशाएं, उम्मीद जगाई जाती है
किए जाते हैं वादे हजार मगर सब भूल जाते हैं आहिस्ता-आहिस्ता
साथ निभाने की बात कर हो जाते है किनारा आहिस्ता आहिस्ता
सर पर लिए हजारों बोझ का थैला, अंत मे वह चल  पड़ता है आहिस्ता-आहिस्ता
निर्भर होकर एक दूजे पर, अंत में एकांत की तलाश करने वह चल पड़ता है आहिस्ता-आहिस्ता
समझने जिंदगी के इस रहस्य को चल पड़ता है वह आहिस्ता-आहिस्ता
आती समझ उसे जब जिंदगी है वक्त बीत चुका होता है आहिस्ता-आहिस्ता
अंत में लकड़ी की सैया पर लेटे, शमशान की तरफ यूँ चल देता है वह आहिस्ता-आहिस्ता