उसके कपड़े , कपडें नहीं उसका चाल चलन परखने के औजार है

लडको से बात क्या करली, लोग केहने लगे उसके प्रेमी हज़ार है


उसकी मानसिक स्थिति पे, समाज अक्सर करता रहता प्रहार है

अपने सपनों से ज्यादा उसके कंधों पर बुरी नजरो का भार है


अपनी मर्जी के कपड़े पहनना भी उसके लिए ख्वाब है

लड़की होना कहां इतना आसान है