रंग बिरंगी सपनों की दुनिया

पानी के नीचे की दुनिया

गहराई में छाई दुनिया

यह है रहस्यमयी दुनिया।।


कभी सोचा है बिन हवा

पौधे लहराए कैसे ?

कभी शांत तो कभी तूफान को रोके।।

सीप से जैसे मोती बना है,

कोई राज तो इसमें छिपा है।।


जीवन की धड़कन इसमें समाई

पर इसकी दुनिया हमने घटाई

कैसे करें हम इसका उद्धार?

सोचने की है ये भी बात।।


अरे मनुष्य!

न तोड़ अपनी मर्यादा

संभाल इसे

रक्षा कर इसकी


कहीं भूलना न पड़ जाए,

तुम्हें यह संसार।

कर बैठो तुम,

अपना ही संहार।।