Kavishala
Login / Sign Up
Home
Profile
Home
Profile
2 min
714.7K
मानसिकता में कुछ कहीं कमी है आज भी
Meenakshi
Jun 16, 2020
AI
Kavishala AI
Listen to this post
सिर्फ नारों और स्लोगनों से ही नहीं ला सकते कोई परिवर्तन मानसिकता में कुछ कहीं कमी है आज भी बीमार पिता को बेटी के घर रहना लगता है अजीब-सा आज भी वौजूद अपने ही घर में रहता है लड़की का, दबा-दबा सा आज भी हो रही हैं शिक्षित, आत्म-निर्भ्ररता से हुईं हैं मंडित, अव्वल नंबर से हुईं सुसज्जित पर घर बसाने के लिए दहेज का इंतजाम कर रही हैं वो आज भी फिजाओं में गूंज उठ रहीं हैं “मेरी बेटी मेरा अभिमान’ के नारों की किंतु नित छेड़छाड़ बलात्कार का शिकार बन रही हैं वो आज भी भले ही आधुनिकता ने बदल दिया हो घर की चारदीवारी का रंग पर उसके पैदा होने पे मन में कुछ खलिश है आज भी मीनाक्षी © सर्वाधिकार सुरक्षित बीमार पिता को बेटी के घर रहना लगता है अजीब-सा आज भी वौजूद अपने ही घर में रहता है लड़की का, दबा-दबा सा आज भी हो रही हैं शिक्षित, आत्म-निर्भ्ररता से हुईं हैं मंडित, अव्वल नंबर से हुईं सुसज्जित पर घर बसाने के लिए दहेज का इंतजाम कर रही हैं वो आज भी फिजाओं में गूंज उठ रहीं हैं “मेरी बेटी मेरा अभिमान’ के नारों की किंतु नित छेड़छाड़ बलात्कार का शिकार बन रही हैं वो आज भी भले ही आधुनिकता ने बदल दिया हो घर की चारदीवारी का रंग पर उसके पैदा होने पे मन में कुछ खलिश है आज भी
Join WhatsApp Community
Daily literature, poetry & stories
Read More
Earn More
Learn More