जब मिलती है मुझे कोई उपलब्धि
तो मैं दे देती हूं जल्दी-जल्दी
श्रेय अपनी मेहनत को,
रात-रात भर जगी हूं मैं
दिए की लौ बन जली हूं मैं,
तभी तो यह कामयाबी आ गई है मेरे आंचल में,
मेरे हौंसले, मेरे जज़बे, मेरी लग्न ने ही तो
आग लगा दी मेरे दुखों के बादल में,
तभी तो आज मैं शीतल बारिश में मैं झूम रही हूं,
मेरे शुभ कर्मों की बदौलत ही तो मैं स्वर्णिम जीवन जी रही हूं--------
पर कभी सहसा दबे पांव कुछ हो जाता है कुछ
अनचाहा, कुछ ऐसा जिसकी तमन्ना न थी,
या यह कहो मेरे खुशियों में इसके दखल देनी की हिम्मत नहीं थी,
तो बिना वक्त गवाए स्थानांतरित कर देती हो दोष
मेरी असफलताओं का, मेरे अनसुलझे प्रश्नों का,
मेरी बुझती हुई आशाओं का किसी दूसरे पर
जो मेरी राहों में पत्थर बिछा रहा है,
बेहिस, रुखे, एहसासों से लिप्त यह बेईमान जमाना
ही तो मुझे आगे बढ़ने से रोक रहा है,
इतना विरोधाभास है मेरे स्वयं के ही व्यक्तित्व में,
जो सुख का लेता है क्रेडिट, पर दुख में हो जाता है नेगेटिव,
पढ़ती हूं रोज कि हम स्वयं ही हैं जिम्मेदार अपनी सफलताओं के लिए,
अपनी विफलताओं के लिए, मिलने वाली हर शय के लिए
खोने वाले प्रत्येक रिश्ते के लिए,
जानती हूं, मानती हूं, हर रोज सुनती हूं
बस अमल करना बाकी है,
मेरा प्रत्येक परिस्थिति को समान रुप से स्वीकार कर लेना
ही तो मेरे चेहरे की खुशी के लिए काफी है-----