जो मेहनत से पढ़ता है,
उसका कद भी खूब बढ़ता है.
ज्ञान से जो मूरत गढ़ी जाती है,
वो पूरे दुनिया में पूजी जाती है.
अशिक्षित को शिक्षा दो, अज्ञानी को ज्ञान…
शिक्षा से ही बन सकता हैं, भारत देश महान…
जहाँ ज्ञान है वहीं सुख हैं,
बिना ज्ञान पूरा जीवन दुःख हैं.
बुझने लगी हो आँखे तेरी, चाहे थमती हो रफ़्तार
उखड़ रही हो साँसे तेरी, दिल करता हो चित्कार,
दोष विधाता को ना देना, मन में रखना तू ये आस,
‘रण विजयी’ बनता वही, जिसके पास हो ‘आत्मविश्वास’
कोशिशों के बावजूद हो जाती हैं कभी हार,
होके निराश मत बैठना मन को अपने मार,
बढ़ते रहना आगे सदा हो जैसा भी मौसम,
पा लेती हैं मंजिल चीटियाँ भी गिर-गिर कर हर बार…
पाता भी हूँ, खोता भी हूँ,
थकता भी हूँ, चलता भी हूँ,
गिरता भी हूँ, संभलता भी हूँ,
सपने फिर नये बुनता हूँ…
श्रद्धा ज्ञान देती हैं,
नम्रता मान देती हैं,
योग्यता स्थान देती हैं,
पर तीनों मिल जाए तो
व्यक्ति को हर जगह
सम्मान देती हैं…!!!
Md Anees Qamar

