ग़म लिया दिल के एवज तुम पे भरोसा करके
और क्या मिला तुमको ख़रीदार से धोखा करके
मेरी पेशानी पे एक दाग़ उभर आया है
ये भी इल्ज़ाम लिया तुझको ही सजदा करके
आँधियाँ बन के चराग़ों को बुझाने वालों
तुम कहाँ जाओगे दुनिया में अँधेरा करके
अपनी पलकों पे सजाकर के रखा था जिसको
वो तो रुख़सत भी हुआ आँख को दरिया करके
उसने इस दर्जा किया बेगाना-ए-रस्म-ए-वफ़ा
हम भी पछताए हैं हर शख़्स से रिश्ता करके
ज़िंदगी भर की कमाई थी यही एक चराग़
वो भी ले भाग गया उसको बुझाया करके
