कल तुम्हें फिर याद करूंगा
क्या तुम्हें याद है
मैं कौन सी फरियाद करूंगा..?
एक नाज़नीन सी
कहानी की किताब करूंगा
तुझे कर के याद
बस किस्सों को किताब करूंगा।
कल फिर तुम्हें याद करूंगा..
लिख दूंगा
पटल पर तेरा नाम
तेरे नाम
कई पैग़ाम करूंगा।
इंतज़ार-ए-जवाब-ए-खत में
कई फरियाद करूंगा
कल फिर तुम्हें याद करूंगा..।

-महेश "माही"