करवटें तो उस बिस्तर पर,
आपने भी बदली होंगी
रात की तनहाइयों मैं,
तेरी चाहते भी मचलीं होंगी
तुम्हारी पिघलती हुई गरम साँसें,
तेरे बदन को गुदगुदाती तो होगी
हमारी तुम्हें मेरी जानम बताओ,
ज़रासी सही, याद आती तो होगी
वो मेरा तुम्हें अपनी बाहों मैं भरना,
वो ना करने पर भी तुम्हें प्यार करना
वो गालों को तेरे मेरा चूम लेना,
वो हाथों को तेरे मेरा थाम लेना,
वो मेरा तुम्हें अपनी आँखों से कहना,
के तुम भी मेरे ख़्वाब सजातीं तो होगी
हमारी तुम्हें मेरी जानम बताओ,
ज़रासी सही, याद आती तो होगी
मृदुल

