तुम्हीं मेरे दिलबर
तुम्हीं यार मेरे..
तुम्हीं मेरी पूजा
तुम्हीं प्यार मेरे..
तुम्हें ही तो चाहूँ
तुम्हीं मेरे अपने..
तुम्हारे अलावा ना
दुजे के सपने..
मेरे दिल के सागर मैं
डुबकी लगा लो..
मुझे यार जीवन मैं
साथी बना लो..
कहूँ क्या मैं तुमसे,
मैं क्या चाहता हूँ..
वफ़ा की जगह बस,
वफ़ा चाहता हूँ..
बहुत खाली ठोकर,
ज़माने के हाथों..
अब दिल मैं तुम्हारे,
जगह चाहता हूँ ..
-मृदुल


