तुमने मुझको खुद सा पाया..
और हुए उत्साहित इतने..
चंदा भी शायद ना जाने..
उस गगन में तारे जितने..
एक है दोनों, एक है मंज़िल..
नाम हो जग में, अपना ऐ दिल..
फिर भी है मन में घबराहट..
हर पल सुनते डर की आहट..
कहता हूँ सुन, ऐ मेरे दिल..
कैसा डर है? कैसी मुश्किल?
परछाई, चाहे तो फिर भी..
छोड़ ना पाए, तन की हिल मिल..
वादा कैसा कर्दूँ तुमको?
दूँ तुमको कैसा विश्वास?
जीवन में जो तुम आए हो..
सच में हो तुम मुझको ख़ास..
चाहो तो, कोशिश कर देखो..
काट ना पाओगे परछाई..
हमसे शायद तुम बच लोगे..
साथ ना छोड़ेगी परछाई..
खुदको जब तक, तुम ना बदलो..
हर पल है मेरा आभास..
जब तक है इस दिल मैं धड़कन..
इस में होगा तेरा वास!
-मृदुल

