तेरा कासिद, तेरी बातें भी अब, हमसे छुपाता है,
ना ख़ुशबू आएगी तेरी, हर इक झोंका बताता है।
सजाया इश्क़ का गुलशन, उम्मीदें थी तू बरसेगी,
तेरा वो अब्र है ज़ालिम, मेरी इशरत चुराता है
इख्तलाफ़ कुछ अपने, है बिखेर यूँ बाज़ारों में
जहाँ बेठूँ मैं, नुक्कड़ वो, सदा तेरी सुनाता है
इनायत हो तेरी मुझपर, जो अपने ख़्वाब लेजाए
तेरा मासूम सा चेहरा सहसा नींदें उड़ता है
मृदुल
कासिद-messenger
अब्र-clouds
इशरत-enjoyment
इख्तलाफ़-differences
इनायत-kindness

