तेरे इंतज़ार, में हूँ मैं,
अधूरे प्यार, में हूँ मैं,
चले थे छोड़ जिस में तुम..
उसी ग़ुबार, में हूँ मैं,
अधूरा रह गया था जो..
उसी शृंगार, में हूँ मैं
था रस्ता तुमने जो बदला..
वहीं मँझधार, में हूँ मैं..
तेरे संग है यहाँ मजमा,
इसी बाज़ार, में हूँ मैं..
है मीठी सी तेरी बोली,
हाँ, तेरी पुकार, में हूँ मैं..
झुका कर जो कहें आँखें,
उसी स्वीकार, में हूँ मैं..
सुनहरी सी, तेरी शामें…
के उस अंधकार, में हूँ मैं..
चमकती जिन से वो नज़रें..
उस अश्रु-धार, में हूँ मैं..
कभी तुम हमको पढ़ते थे..
उसी दरकार, में हूँ मैं..
तुम्हीं ने हाथ जब छोड़ा,
उसी आसार, में हूँ मैं..
-मृदुल

