तुम्हें कैसे कहूँ, कौन हो तुम?
क्या हो तुम?
“जान” मेरे लिए??
कैसे यक़ीन दिला दूँ? मेरी चाहत का..
क्या लिखूँ? के तुम मुझ पर भी,
कुछ एतबार करो?
पल भर ही सही..
पर तुम भी मुझसे,
प्यार करो।
कौनसा इम्तिहान देना, आज बाक़ी है?
कौनसी है वो परीक्षा,
जिसका परिणाम आज बाक़ी है?
सब कुछ तो, तेरे नाम, कर ही रखा है..
अपने अस्तित्व को, सिर्फ़ तेरे लिए,
सरे बाज़ार नीलाम कर ही रखा है।
तुझे हर चीज़ जब..
दुनिया की,
समझ आती है।
मेरी आवाज़, फिर क्यों?
तुम तक ना,
पहुँच पाती है।
तेरी नज़रों को, जब सभी..
दुनिया के भरम..
दिखते है।
क्या बात है.. “सनम”?..
क्यों ना मेरे ग़म...
दिखते है?
क्या बात है.. “सनम” ?..
क्यों ना मेरे ग़म..
दिखते है?
-मृदुल

