हे ईश्वर मुझे बता
मैं क़ोन हूँ ज़रा सिखा
मैं हिन्दू हूँ? मुसलमान हूँ?
मुझे लगा इंसान हूँ,
के मेरी सोच थी ग़लत,
दुनिया से थी अलग थलग
के मेरा प्यार था धरम
ना जाती पात का भरम
मगर है सच ये बात अब
है धर्म जाति पात सब
के प्यार का भी धर्म है
मुझे लगा था कर्म है
हे ईश्वर मुझे बता
मैं क़ोन हूँ ज़रा सिखा
मैं ब्रह्म-शूद्र-वैश्य हूँ?
मुझे लगा मनुष्य हूँ
मैं शाह हुँ? त्रिवेदी हूँ?
या शर्मा चतुर्वेदी हूँ?
मैं किस धरम का क़ैदी हूँ?
हे ईश्वर मुझे बता
मैं क़ोन हूँ ज़रा सिखा
मैं हिन्दू हूँ, मुसलमान हूँ
मुझे लगा इंसान हूँ
मृदुल

