कुछ दर्द है दिल में,
उन पल्कों पर मेरा आँसू आया होगा..
कुछ जलन है सीने में,
उसकी ज़ुल्फ़ ने सूरज बुझाया होगा..
कुछ आज आँख नम है,
शायद उसने मेरा काजल हटाया होगा..
कुछ तेज़ है धड़कन,
किसी ने उसे गले लगाया होगा..
कुछ प्यास है होटों पर,
किसी की बाहों में वो "थरथराया" होगा..
ख़ून कुछ थम सा गया है,
उसने हाँथों से मेरा नाम मिटाया होगा..
-मृदुल


