कोई हमसे भी तो पूछे के ख़ुदा है के नहीं?
राय अपनी भी तो औरों से जुदा है के नहीं?
रेत-मिट्टी से बने खूब ख़ुदा देखें है..
हाथ जो थाम ले कोई ऐसा हुदा* है के नहीं?
साथ चलता है चले रोज़ ज़माना काफिर
छेड़े नासूर मुझे पूछे रूदा* है के नहीं?
दिया है दर्द, दिया गर्द, दिए आँसू है
तेरे मुरीद* के खाते में सुधा* है के नहीं?
छीन ले आज मेरी “जाँ” जो तेरी नेमत है
चले तुझको पता तुझपे फ़िदा हैं के नहीं..
-मृदुल
*(हुदा- मार्ग दर्शन, रूदा - Weeping/pain, मुरीद - Disciple, सुधा - अमृत)

