आते हैं! (says the heart all exited!)

आते होंगे.. (says the heartless mind)


जाते हैं, (says the heart all saddened)

जाते होंगे..(says the heartless mind and continues..


कौन सा हमसे इश्क़ कर बैठे है?

ज़ाया थासो वक्त बिताते होंगे..


Part 2.. and so on and so forth..


बुलाया था

बुलाते होंगे..


मुस्कुराया था

मुस्कुराते होंगे..


कौन सी हमसे आशिक़ी कर बैठे है?

बस यूँहीअपना मन बहलाते होंगे.. 

..


सम्भले थे

संभलते होंगे..


मचले थे

मचलते होंगे..


कौन सा मोज़े ऊलफ़्त में पड़ बैठे है?

जो फूँक-फूँक कर, कदम चलते होंगे..

..


निभाते हैं

निभाते होंगे..


भुलाते हैं

भुलाते होंगे..


कौन सा हमें ता-उम्रयाद रखना था?

जो दिन गिन शाम बिताते होंगे..

..


जलाते हैं

जलाते होंगे..


बुझाते हैं

बुझाते होंगे..


कौन सा मेरी मोहब्बत का दिया था?

जो हवा के थपेड़ों सेबचाते होंगे..

..


पीतें है

पीते होंगे..


पिलाते है

पिलाते होंगे..


कौन सा उन नज़रों का जाम था?

जिन्हें हमारे लिए, छलकाते होंगे...

..


पूछा था

पूछते होंगे..


बताया था

बताते होंगे..


कौन सा मैं हमसफ़र हो ठेहरा ?

जो दुनियाँ सेछिपते-छुपाते होंगे..

..


कहा था

कहते होंगे..


सुना था

सुनते होंगे..


कौन सा मैं ग़ालिब हो चला?

जो कुछ ना मिलासो हमें पढ़ते-सुनते होंगे..

..


देखा था

देखते होंगे..


सोचा थासोचते होंगे..


कौन सा मैं पीर पैग़म्बर हो चला?

जो मेरा कलामसमझते समझाते होंगे..

..


बहते हैं

बहते होंगे..


सहते हैं

सहते होंगे..


कौन सा ये ख़ुशी के आँसु हैं?

बस अपना ही कोई ग़म कहते होंगे..

..


चुभते हैं

चुभते होंगे..


गड़ते हैं

गड़ते होंगे..


कौन से इस राह में फूल बिछे है ?

जो सुगंधित कर महकते होंगे..


-मृदुल

+९७१५५६७३०८४८