कभी वो इक ज़माना था,
कलम छूटे, तो रोटी हो
कभी अब ये ज़माना है,
के स्याही हो, जो रोटी हो
है रिश्ता हो गया कैसा,
बता दूँ क्या, मैं नज़्मों से
कलम जो हात मैं ले लूँ,
तो जीना ईक कसौटी हो
किताबें झाँकती रहती है,
दराज़ों के किवाड़ों से...
नसीबों मैं निवाला था...
कहीं ना रात छौटी हो
हर इक शायर का क़िस्सा ये,
कलम मैं आत्मा रहती
मगर जो शेर कहने हो,
तो साँसों की फिरौति हो
है मायूसी सी झलकाती,
मेरे नग़मे, मेरी बातें
करूँ क्या, आत्मा भुखी,
जो क्या, थाली मैं रोटी हो
तू ले ले आत्मा मेरी,
मैं दे दूँगा हँसी भर कर,
जो वादा तू मुझे देदे,
के मेरा कल पिरोती हो।
कभी वो इक ज़माना था,
कलम छूटे, तो रोटी हो
कभी अब ये ज़माना है,
के स्याही हो, जो रोटी हो
-मृदुल

