तेरे इंतज़ार, में हूँ मैं,
अधूरे प्यार, में हूँ मैं,
चले थे छोड़ जिस में तुम..
उसी ग़ुबार, में हूँ मैं,
अधूरा रह गया था जो..
उसी शृंगार, में हूँ मैं
था रास्ता तुमने जब बदला..
वहीं मँझधार, में हूँ मैं..
है तेरे संग यहाँ मजमा,
इसी बाज़ार, में हूँ मैं..
है मीठी सी तेरी बोली,
हाँ, तेरी पुकार, में हूँ मैं..
झुका कर जो कहें आँखें,
उसी स्वीकार, में हूँ मैं..
सुनहरी सी, तेरी शामें…
के उस अंधकार, में हूँ मैं..
चमकती जिन से वो आँखें..
उस अश्रु-धार, में हूँ मैं..
कभी तुम हमको पढ़ते थे..
उसी दरकार, में हूँ मैं..
तुम्हीं ने हाथ जब छोड़ा,
उसी आसार, में हूँ मैं..
ना तब से ये कलम चलती..
उसी व्यवहार, में हूँ मैं..
के मैंने दीं थी आवाज़ें,
मगर ना तुम कभी लौटे..
के मैंने कुछ लिखे थे ख़त..
मगर ना एक भी पहुँचे..
ना हमको है खबर यह भी..
के तुम क्या याद करते हो??
हमारे हो नहीं.. माना..
ना हम से प्यार.. करते हो..
मगर कुछ था, तो ये रिश्ता..
के जिसकी.. याद है आती..
तुम्हारा तो, तुम्हीं जानो,
मगर हमको, बड़ी भाती..
ना आओगे, ये है माना..
नहीं कोई, गिला तुमसे..
मगर ना याद रखोगे..
ना ये उम्मीद भी तुमसे..
-मृदुल
#equallyelated #Ur4everwelcome #URalwaysmissed

