जो तुम होती, तो ये होता
जो तुम होती, तो वो होता
मगर होती, जो तुम होती
अगर होना, लिखा होता
ना हो जो तुम, तो होता ये
ना तुम जो हो, तो होता वो
ना होता ये, ना होता वो
लिखा होना, तेरा होता
किया है ये, किया है वो
मगर ये - वो, कहें किसको
ना सुनता ये, ना सुनते वो
कभी तुझको, लिखा होता
-मृदुल

